home page

New Honda Shine 100: होंडा ने Honda Shine 100 को किया नए रूप में लॉन्च, डिजाइन समेत फीचर्स मिलेंगे बेहतरीन

New Honda Shine 100: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने अपनी बाइक Honda Shine 100 को इंडिया में नए डिजाइन और बेहतरीन लुक के साथ लॉन्च कर दिया है, आइए जानें इसके बारें में विस्तार से...
 | 
honda shine 100

Ehindi Times, New Delhi: होंडा कंपनी अथार्थ होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने अपनी नई बाइक Honda Shine 100 को नए रूप में भारत में लॉन्च कर दिया है, इसका नया इंजन बेहतरीन OBD-2B के साथ आया है। Honda Shine 100 को कंपनी ने अलग ही वेरिएंट में लॉन्च किया है। जिसका लुक काफी शानदार है। इस बाइक में कंपनी ने पांच कलर स्कीम में पेश किया है जो की काफी लाजवाब है। बाइक में नए कलर इस प्रकार से है क्रमश: ब्लैक विद ब्लू, ब्लैक विद ग्रे, ब्लैक विद रेड, ब्लैक विद ऑरेंज, और ब्लैक विद ग्रीन है।

Honda Shine 100 का इंजन कैसा है? 

2025 Honda Shine 100 में पहले जो आपको पुराने 98.98 ccका इंजन मिलता था वही इंजन इस नई बाइक में यूज किया गया है। यह इंजन 7.38 PS पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जनरेट उटपन करता है जो बाइक के लिए बेहद ही फायदेमंद है। 2025 Honda Shine 100 का इंजन OBD-2B के सिस्टम पर काम करता है। इस इंजन में चार नए गियर बॉक्स को ऐड किया गया है।

Honda Shine 100 की कीमत क्या है? 

कंपनी ने अपनी इस बाइक को एक नई कीमत पर लॉन्च किया है, जिसकी  किटन कंपनी ने रखी है। एक्स-शोरूम कीमत 68 हजार 767 रुपये रखी है जो की पहले की कीमत लगभग 2 हजार रुपये महंगी है।

Honda Shine 100 की अंडरनिपिंग

अपडेटेड Honda Shine 100 में पहले जैसा ही टेलिस्कोपिक फोर्क और ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिया गया है। इसे 17 इंच के अलॉय व्हील्स के साथ ट्यूब वाले टायर दिए गए हैं। ब्रेकिंग के लिए इसमें CBS (कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम) के साथ 130 mm फ्रंट और 110 mm रियर ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। बाइक की सीट की ऊंचाई 786 mm है, ग्राउंड क्लीयरेंस 168 mm और वजन केवल 99 kg है।

फीचर्स 

फीचर्स में Honda Shine 100 2025 में एनालॉग इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है, जिसमें स्पीडोमीटर, ओडोमीटर और फ्यूल गेज जैसी सामान्य जानकारी मिलती है। बाइक में सुरक्षा के लिए साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ फीचर भी दिया गया है।

Honda Shine 100 हमेशा से लोगों के बीच पसंदीदा रही है। यह किफायती और कम मेंटेनेंस वाली बाइक है। अब इसमें OBD-2B अपडेट भी है, जिससे यह पर्यावरण के लिए और भी बेहतर हो गई है। नए रंगों के साथ इसकी आकर्षण और बढ़ सकती है।

FROM AROUND THE WEB

Latest News

Recommended

You may also like