Gold Rate Today: सोना के दाम इतने बढ़े कि गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड भी शरमा जाएं

eHindi Times, New Delhi: अप्रैल के महीने में सोने के भाव ऐसे बढ़ रहे है जैसे सोने का अगला स्टॉप एक लाख है और वहां पहुंचने में देरी हो रही है। पूरे महीने में क्या बदलाव है और आज का सोने का भाव क्या है आइए जानें...
महीने की शुरुआत के दिन ही सोने के भाव में भारी बदलाव दिखाई दिये। 1 अप्रैल का दिन खत्म होते हुए 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के भाव 92,120 रुपये से 93,860 रुपये पहुंच गया। महीने की शुरुआत ही इतनी बड़ी उड़ान के साथ हुई कि लगने लगा की कुछ दिनों में सोना 1 लाख पार कर जाएगा।
Gold Rate in April: 1 से 8 अप्रैल तक सोने के भाव ने सभी को चोका के रख दिया क्योंकि सोने के भाव बढ़े नहीं बल्कि एक दम से नीचे गिर गए। सोने के भाव की कीमत सीधा 90,980 रुपये पहुंच गई।
मार्केन ने गहरी सांस ली ही थी कि सोने के भाव ने मार्केट ही नहीं पुरे भारत की नाक में दम कर के रख दिया। सोने का भाव जमीन को छोड़कर आसमान की सैर करने लगा।
यह भी पढ़े- Gold rate today: सोने के भाव ने सारे रिकॉर्ड तोड़े, करंट सोने का भाव जानें
Gold Rate Today: आज दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 99,555 रुपये हर 10 ग्राम यानि की 1 तोले का है। दिल्ली के अलावा बाकी शहरों में सोने के दाम कुछ इस प्रकार है।
स्थान का नाम | सोने के भाव(24 carat) |
दिल्ली | 99,555 रुपये |
अहमदाबाद | 99,615 रुपये |
अमृतसर | 99,235 रुपये |
बेंगलुरु | 99,860 रुपये |
भोपाल | 99,475 रुपये |
चेन्नई | 99,760 रुपये |
कोयंबटूर | 99,820 रुपये |
फरीदाबाद | 99,250 रुपये |
गुरुग्राम | 99,200 रुपये |
हैदराबाद | 99,660 रुपये |
जयपुर | 99,430 रुपये |
मुंबई | 99,280 रुपये |
आज के दिन की शुरुआत में सबसे ज्यादा सोने के भाव बेंगलुरु के है। बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने के भाव 99,860 रुपये है। इसके बाद कोयंबटूर 99,820 रुपये के साथ दूसरे स्थान पर है। सबसे कम सोने के भाव 99,200 रुपये है जो गुरुग्राम के भाव है।
यह भी पढ़े- Ladli Behna Yojana में ऑनलाइन अप्लाई करने का एकमात्र तरीका, अभी जानें