Bhojpuri Viral Song: खेसारी लाल और रानी चटर्जी के रोमांटिक सॉन्ग ने मचाया तहलका, अब तक मिल चुके 17 मिलियन से ज्यादा व्यूज
Bhojpuri Viral Song: रानी चटर्जी और खेसारी लाल की जोड़ी ने फिर जीता फैंस का दिल, देखें वायरल वीडियो

Bhojpuri Song News: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और ग्लैमरस एक्ट्रेस रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) का हाल ही में रिलीज़ हुआ गाना सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस रोमांटिक गाने में दोनों स्टार्स की केमिस्ट्री ने दर्शकों को दीवाना बना दिया है। गाने का टाइटल है ‘पातर पातर पियवा के’, जो खेसारी लाल की सुपरहिट फिल्म ‘जानम’ (Jaanam) से लिया गया है।
सोशल मीडिया पर मचा रहा है बवाल
इस सॉन्ग को यूट्यूब चैनल WorldWide Records Bhojpuri पर रिलीज किया गया है और अब तक इसे 17 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। गाने में खेसारी लाल और रानी चटर्जी की जबरदस्त परफॉर्मेंस और डांस मूव्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। वीडियो में रानी ने हरे और गुलाबी रंग की साड़ी पहनी है, जो उन पर बेहद खूबसूरत लग रही है। उनका लुक और एक्सप्रेशंस इतने दमदार हैं कि खेसारी भी उनकी ओर खिंचे चले आते हैं।
कौन-कौन है गाने के पीछे?
सिंगर्स- खेसारी लाल यादव और कलंद
गीतकार (Lyricist)- प्यारे लाल यादव
म्यूजिक डायरेक्टर- अविनाश झा
भोजपुरी गानों की बढ़ती पॉपुलैरिटी
पहले जहां भोजपुरी गाने केवल उत्तर प्रदेश और बिहार तक सीमित रहते थे, अब यह भाषा और संगीत का जलवा देश ही नहीं, विदेशों तक फैल चुका है। खेसारी और रानी की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री में पहले से ही हिट मानी जाती है और इस गाने ने एक बार फिर उनकी लोकप्रियता पर मुहर लगा दी है।