Ladli Behna Yojana: इस तारीख से पहले फॉर्म भरें, वरना नहीं मिलेगा लाभ
Ladli Behna Yojana: मुख्यमंत्री द्वारा लाडली बहना योजना को शुरू किया गया है जिसके द्वारा राज्य की सारी महिलाएं हर महीने पैसे प्राप्त कर सकती है। इस योजना का फॉर्म भरने की आखिरी तारीख...

eHindi Times, MP Desk: राज्य की करोड़ों महिलाएं Ladli Behna Yojana का फायदा उठाकर हर महीने सरकार से वित्तीय सहायता प्राप्त कर रही है। योजना को शुरू हुए काफी समय बीत चुका है और इसके सारे पोर्टल बंद होने की तारीख भी नजदीक है। आइए जानें क्या है आखिरी तारिख और आवेदन करने के लिए क्या है जरूरी बातें?
मुख्यमंत्री Ladli Behna Yojana लागू कब हुई है?
राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा 25 फरवरी को इस योजना की शुरुआत की गई है। जिसके बाद लगभग 1 करोड़ 29 लाख महिलाओं ने Ladli Behna Yojana में रजिस्टर किया है और इसका लाभ उठा रही है। यह योजना का तीसरा चरण है और सबसे पहले इस योजना की शुरुआत 2023 में हुई थी।
यह भी पढ़े- Ladli Behna Yojana: सिर्फ इस तरह रजिस्टर करने पर ही होगा फायदा, सही विधि जानें
मुख्यमंत्री Ladli Behna Yojana के लाभ क्या है?
- आर्थिक स्थिति मजबूत: Ladli Behna Yojana के तहत राज्य की महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
- स्वास्थ्य में सुधार: महिलाओं और उनके बच्चों का स्वास्थ्य सुधारने के लिए भी Ladli Behna Yojana के द्वारा पैसे मिलते है।
- परिवार की सहायता: वित्तीय सहायता मिलने से महिलाएं भी परिवार का खर्च उठाने में सहायता कर सकती है।
- श्रम बल में बदलाव: हर महिने मिली सहायता के जरिए महिलाएं अपना खुद का छोटा बिजनेस शुरू कर सकती है जिससे राज्य का श्रम बल बढ़ेगा।
कैसे होगा Ladli Behna Yojana का फायदा
वित्तीय सहायता के लिए Ladli Behna Yojana में आवेदन करने वाली राज्य की कोई भी महिला इस योजना का फायदा उठा सकती है। योजना का लाभ तभी मिलेगा जब आवेदन में दिये दस्तावेज पूरे होंगे।
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज क्या चाहिए?
Ladli Behna Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए महिला का आधार कार्ड होना जरूरी है। आधार कार्ड से लिंक एक बैंक खाता भी होना चाहिए जिसमें सरकार हर महीने वित्तीय सहायता के लिए पैसे भेजेगी। Ladli Behna Yojana में आवेदन के लिए समग्र आईडी भी चाहिए, समग्र और आधार एक दुसरे से लिंक होने चाहिए। इसके अलावा एक मोबाइल नंबर, जो उसी खाते से जुड़ा हो जिसमें महिला के पैसे भेजे जाएंगे।
योजना से जुड़ी अन्य जानकारी Ladli Behna Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक की जा सकती है।