Gold Rate Hike: सोना नहीं बहरुपिया है, एक महीने में कितने रूप दिखाएगा

eHindi Times, New Delhi: अप्रैल के महीने में सोने के भाव लगातार बदल रहे हैं कभी सोना आसमान में होता है तो अभी इसके भाव जमीन पर उतर जाते हैं। कुछ दिन पहले सोना अंतरिक्ष की सैर करके भी आया है।
Gold Rate Hike: महीने की शुरुआत में सोने के भाव चंद्रयान के जरिए आसमान की सैर कर रहे थे। वहीं पहले सप्ताह के दुसरे ही दिन सोने के भाव आसमान से गिरकर खजूर पर अटक गए और कुछ दिन तक सोने के भाव में भारी गिरावट नजर आई।
अप्रैल में सोने के सबसे कम भाव कितने है?
पूरे महीने में सबसे कम सोने के भाव 8 अप्रैल को देखे गए है हालांकि अभी महीने के कुछ दिन बाकी है लेकिन जिस प्रकार सोना अपने हाव में है उस प्रकार यही सबसे कम भाव रहने की आशंका है। 8 तारीख को सोने के भाव 90,810 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए है।
यह भी पढ़ें- Haryana Land Rules: भूमि अधिग्रहण के नए नियम जारी, सिर्फ यह करने से मिलेगा मुआवजा
सोने का भाव हर दिन अपना नया रूप दिखा रहा है। जानें क्या है आज के सोने के भाव?
Gold Rate Today: 10 ग्राम सोने के भाव हर शहर के लिए अलग है। दिल्ली में आज के सोने के भाव 98,620 रुपये है। आज के दिन में सबसे ज्यादा सोने के भाव बेंगलुरु में है, इस शहर में 10 ग्राम सोने के भाव 98,915 रुपये है, वहीं सबसे कम सोने के भाव 98165 रुपये प्रति 10 ग्राम है जो गुरुग्राम हरियाणा के शहर में है। अन्य शहरों में सोने के भाव कुछ इस प्रकार है।
स्थान का नाम | 10 ग्राम सोने के भाव(24 कैरेट) |
दिल्ली | 98,620 रुपये |
अहमदाबाद | 98,580 रुपये |
अमृतसर | 98,485 रुपये |
बेंगलुरु | 98,915 रुपये |
भोपाल | 98,480 रुपये |
चेन्नई | 98,600 रुपये |
कोयंबटूर | 98,810 रुपये |
फरीदाबाद | 98,215 रुपये |
गुरुग्राम | 98,165 रुपये |
हैदराबाद | 98,600 रुपये |
जयपुर | 98,435 रुपये |
मुंबई | 98,350 रुपये |
यह भी पढ़ें- Gautam Gambhir: क्रिकेट टीम के गुरु गंभीर को एक बार फिर से दी गई धमकी