home page

सोने ने फैलाया खौफ, जानें ताजा सोने के भाव

सोने के भाव लगातार बढ़ रहे हैं जिसे देखकर आम जनता के होश उड़ रहे हैं। जानें आज के सोने के भाव...
 | 
सोने ने फैलाया खौफ, जानें ताजा सोने के भाव

eHindi Times, New Delhi: मई की शुरुआत होते समय सोने का भाव काफी कम हो गया लेकिन पहले सप्ताह के अंत तक सोने के भाव ने अपना रुख बदल लिया है और लगातार बढ़ता जा रहा है। आज के भाव और अभी तक के भाव में बदलाव जानें...

मई के महीने में लगातार बदलाव

अप्रैल के महीने में सोने के भाव ने 1 लाख का आंकड़ा पार कर लिया था लेकिन उसके बाद मई की शुरुआत तक सोने का भाव काफी कम हो गया था। मई की 2 तारीख को सोने का भाव 96,365 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

3 मई को सोने के भाव में हल्का बदलाव दिखाई दिया पर इसके बाद से सोने का भाव लगातार बढ़ रहा है। 5 मई 2025 को सोने का भाव 98,340 रुपये पहुंचा वहीं आज के भाव ने सारी हदें पार कर रखी हैं।

Gold Rate Today: भारत की राजधानी दिल्ली में आज सोने का भाव 1 लाख पार हो चुका है। दिल्ली में 10 ग्राम सोने का भाव 1 लाख 160 रुपये है। सिर्फ दिल्ली ही बल्कि भारत के हर एक शहर में सोने के भाव में तेजी दिखाई दे रही है।

यह भी पढ़ें- New Highway: हरियाणा के इन 30 गांवों से गुजरेगा नया हाईवे, नया टेंडर सिस्टम होगा लागू

सबसे कम सोने का भाव किस शहर में है?

आज जिस शहर में सोने के भाव से सबसे अधिक राहत है उसका नाम है मुंबई। जानकर हैरानी हो रही है लेकिन मुंबई में लंबे समय बाद पहली बार सोने का भाव सबसे कम नजर आ रहा है। मुंबई में आज 10 ग्राम सोना 99,590 रुपये में खरीदा जा सकता है।

सबसे ज्यादा सोने के भाव किस शहर में है?

हमेशा की तरह आज भी सबसे ज्यादा सोने के भाव कोयंबटूर में है, यहां सोना 1 लाख 200 रुपये का है।

स्थान का नाम 10 ग्राम सोने के भाव(24 कैरेट)
दिल्ली 1,00,160.00 रुपये
अहमदाबाद 1,00,135.00 रुपये
अमृतसर 99,800.00 रुपये
बेंगलुरु 1,00,165.00 रुपये
भोपाल 1,00,045.00 रुपये
चेन्नई 1,00,090.00 रुपये
कोयंबटूर 1,00,200.00 रुपये
फरीदाबाद 99,720.00 रुपये
गुरुग्राम 99,670.00 रुपये
हैदराबाद 1,00,100.00 रुपये
जयपुर 99,900.00 रुपये
मुंबई 99,590.00 रुपये

Disclaimer: इस आर्टिकल में जो भी भाव है वह सारे हाजिर के भाव हैं। मार्केट में सोने के भाव में 1 हजार उपर या नीचे भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें- हरियाणा सरकार द्वारा इन इलाकों से जमीन खरीदने के लिए बुलाई गई बैठक

FROM AROUND THE WEB

Latest News

Recommended

You may also like