Khesari Aamrapali Bhojpuri Song: 'अपना दिल के' सॉन्ग में खेसारी-आम्रपाली की केमिस्ट्री ने मचाया बवाल, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान!
Khesari Aamrapali Bhojpuri Song: खेसारी लाल और आम्रपाली दुबे का 'अपना दिल के' सॉन्ग यूट्यूब पर हुआ सुपरहिट, अब तक 2.6 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया, देखिए वायरल वीडियो...

eHindi Times: भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) इन दिनों देशभर में जबरदस्त पहचान बना रहा है| यूपी, बिहार से लेकर दिल्ली-मुंबई तक भोजपुरी गानों का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है| इसी बीच खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) का एक पुराना लेकिन जबरदस्त रोमांटिक सॉन्ग सोशल मीडिया पर फिर से छा गया है|
2.6 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया ‘अपना दिल के’ सॉन्ग
फिल्म ‘आशिकी’ (Aashiqui) का मशहूर गाना ‘अपना दिल के’ (Apna Dil Ke) इन दिनों यूट्यूब पर खूब धमाल मचा रहा है| इस गाने को अब तक 2.6 करोड़ यानी 26 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है| गाने की लोकप्रियता देखकर साफ है कि दर्शक आज भी खेसारी और आम्रपाली की केमिस्ट्री के दीवाने हैं|
खेसारी-सुप्रिया की आवाज़, श्याम देहाती के बोल
इस सॉन्ग को खेसारी लाल यादव और सुप्रिया (Supriya) ने मिलकर गाया है, जबकि इसके बोल लिखे हैं श्याम देहाती (Shyam Dehati) ने| गाने का संगीत ओम झा (Om Jha) ने तैयार किया है, जो इसकी आत्मा को और भी खूबसूरत बना देता है|
हर प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे हैं Khesari-Amrapali
खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे हिट जोड़ियों में गिना जाता है| फैंस इनके हर नए गाने का बेसब्री से इंतजार करते हैं| जब भी इनका कोई गाना रिलीज़ होता है, तो यूट्यूब से लेकर सोशल मीडिया तक हर जगह छा जाता है|